मुंबई: दया नायक ने अपराध शाखा में निरीक्षक का पदभार संभाला
punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 12:43 AM (IST)

मुंबई, 20 मई (भाषा) ''मुठभेड़ विशेषज्ञ'' दया नायक ने शनिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई 9 में निरीक्षक का पदभार संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नायक को 28 मार्च को महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) से मुंबई पुलिस में स्थानांतरित किया गया था और वह तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे। एटीएस में उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था।
नायक ने ट्वीट किया, “ महाराष्ट्र एटीएस में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, आज मैंने मुंबई अपराध शाखा में नया पदभार संभाल लिया। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार मुंबई की सेवा करने की उम्मीद करता हूं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।”
अधिकारी ने कहा कि पांच अन्य अधिकारियों को भी उपनगरीय मानखुर्द, मरीन ड्राइव, कांदिवली और मुंबई में यातायात पुलिस में पदस्थ किया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।