महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार 2021 के विरोध प्रदर्शन मामले में बरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 09:58 PM (IST)

मुंबई, दो मार्च (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र के वन, संस्कृति एवं मत्स्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और सात अन्य को 2021 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।

भाजपा ने महामारी के मद्देनजर मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को फिर से नहीं खोलने के तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के फैसले के खिलाफ ‘शंखनाद’ और ‘घंटा नाद’ का आयोजन किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान राज्य भर में पूजा की घंटी और शंख बजाए। मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता मुनगंटीवार और सात अन्य के खिलाफ पुलिस के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एन ए पटेल ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News