मुंबई: हवाई अड्डे पर 11 विदेशी गिरफ्तार, 4.14 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम सोना बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 12:26 AM (IST)

मुंबई, 27 जनवरी (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 11 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
इस संबंध में एक सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि संबंधित यात्री शारजाह से तड़के पहुंचे थे और विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने शरीर में मोम के रूप में सोने को छिपा रखा था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News

Recommended News