एमएसआरटीसी ने सीमा विवाद के बीच बसों के कर्नाटक जाने पर रोक लगाई

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 10:37 PM (IST)

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने रोजाना कर्नाटक जाने वालीं 1,156 बसों में से 382 बसों के प्रस्थान पर रोक लगा दी। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

एमएसआरटीसी ने एक बयान में कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद कर्नाटक के लिए बस सेवाओं के आंशिक निलंबन का निर्णय लिया गया है।

महाराष्ट्र में विभिन्न स्थान से प्रस्थान करने वाली एमएसआरटीसी की बसें नांदेड़, उस्मानाबाद, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिलों से होते हुए कर्नाटक जाती हैं। इनमें से कोल्हापुर से निपानी-बेलगावी के रास्ते पर संचालित 572 बसों में से 312 पर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के निर्देश पर रोक लगा दी गई है।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर सांगली जिले से कर्नाटक जाने वाली 60 में से 22 बसों के प्रस्थान पर रोक लगा दी गई है।

बयान के अनुसार अन्य मंडलों से संवेदनशील मार्गों पर जाने वाली 48 अन्य बसों पर भी रोक लगाई गई है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News