मुंबई के बार से 23 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 05:51 PM (IST)

मुंबई, तीन दिसंबर (भाषा) मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में शनिवार को मारे गए छापे के दौरान कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने शनिवार तड़के बार में छापा मारा।

उन्होंने बताया कि बार से 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया और 1.7 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई।

अधिकारी के मुताबिक, होटल, रेस्तरां और बार में अश्लील नृत्य पर निषेध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा संबंधी महाराष्ट्र के कानून के तहत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News