मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ‘जेसपा’ नामक शेर की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 08:55 PM (IST)

मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में बीमारी के बाद रविवार को ‘जेसपा’ नामक 11 वर्षीय शेर की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2011 में ''रवींद्र'' और ''शोभा'' नामक शेर-शेरनी के यहां पैदा हुए ‘जेसपा’ की तबीयत पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसे लोकप्रिय ‘शेर सफारी’ से हटा लिया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद शव का निपटान कर दिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News