म्यांमा में ‘बंधक बनाए’ मूंबई निवासी से पुलिस से मदद मांगी

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 01:40 AM (IST)

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने शहर के एक निवासी को म्यांमा में कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और दावा किया कि वह तथा कई अन्य भारतीय नागरिक नौकरी दिलाने वाले एक गिरोह के झांसे में फंस गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस को शहर के कम से कम तीन निवासियों के म्यांमा में फंसे होने की सूचना मिली हैं। इन्हें थाईलैंड में आईटी की नौकरियां दिलाने का वादा किया गया था।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने किसी तरह शहर की पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद अपराध शाखा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News