महाराष्ट्र विधान परिषद में मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों शिवसेना से, लेकिन खेमे अलग

Wednesday, Aug 17, 2022 - 10:53 PM (IST)

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद में एक दुर्लभ स्थिति बनी है जहां मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एक ही पार्टी यानी शिवसेना से हैं, लेकिन वह अलग-अलग गुटों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सत्ता साझा करते हुए शिवसेना के 39 विधायकों के बागी विधायकों के खेमे का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे के करीबी अंबादास दानवे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं।

राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शिंदे सत्तापक्ष की ओर बैठे थे, जबकि उनके पूर्व सहयोगी दानवे विपक्ष में बैठे थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising