फड़णवीस महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त

Wednesday, Aug 17, 2022 - 05:37 PM (IST)

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को राज्य विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को उच्च सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में शामिल किए गए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उक्त घोषणा की।

बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फड़णवीस ने विधान परिषद में नव निर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया।

फड़णवीस नागपुर से विधानसभा सदस्य हैं।

आम तौर पर मुख्यमंत्री विधानसभा में सदन के नेता होते हैं जबकि मुख्यमंत्री विधान परिषद में सदन के नेता होते हैं।
उच्च सदन ने द्रौपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़ को क्रमशः राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुने जाने पर एक प्रस्ताव पारित कर बधाई दी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising