मुंबई का अगला महापौर भाजपा से होगा: शेलार

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 08:47 PM (IST)

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार ने शुक्रवार को दावा किया कि शहर का अगला महापौर भाजपा का होगा।

शेलार ने उनकी नियुक्ति की घोषणा के कुछ घंटे बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भरोसा जताया कि 227 सदस्यीय नगर निकाय में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ‘‘असली’’ शिवसेना वही है, जिसका नेतृत्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुट को मुंबई नगर निकाय में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव जल्द ही होने की संभावना है। जब 2017 के चुनावों में शेलार शहर की भाजपा इकाई के प्रमुख थे, पार्टी देश के सबसे अमीर नगर निकाय की लड़ाई में शिवसेना से हार गई थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News