फडणवीस के साथ जो हुआ वह ‘अप्रत्याशित’ नहीं था : चंद्रकांत पाटिल
punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 07:24 PM (IST)

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले हुए नाटकीय घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह सरकार से बाहर रहेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पाटिल ने कहा,‘‘मुझे पता है कि कई लोग कल की घटना से स्तब्ध हैं। लेकिन जो देवेंद्र फडणवीस के साथ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था।’’
यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधार को आगे ले जाने के लिए शिंदे का मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन किया। लेकिन शिंदे ने स्वयं फडणवीस को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए फडणवीस ने दिल्ली में हमारे नेताओं से अनुमति मांगी।’’
पाटिल ने फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘अपने कनिष्ठ के अधीन काम करने के लिए वास्तव में बड़े दिल की जरूरत होती है।’’
गौरतलब है कि वर्ष 2014-19 में जब राज्य में भाजपा-शिवसेना की सरकार थी तब शिंदे फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में रखें है लड्डू गोपाल तो पूजा में जरुर चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, बरसेगी कान्हा की कृपा

Janmashtami: हर काम में सफलता और बाल गोपाल जैसा पुत्र देता है ये पाठ

Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, संसार की सारी खुशियां होंगी आपके पास

Krishna Janmashtami 2022: 18 या 19 किस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जाने सही तारीख..