फडणवीस और शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति : महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख

Thursday, Jun 30, 2022 - 12:44 AM (IST)

मुंबई, 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य की भाजपा इकाई ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में एकत्रित होने को कहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ''''अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे।''''
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के समय संयम बरतना चाहिए।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ''''मैं पार्टी का रुख कल पक्के तौर पर बताऊंगा।''''
सूत्रों ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अगले दौर की बैठक हो सकती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising