भाजपा खेमे में जश्न शुरू, पार्टी नेताओं ने फडणवीस को दी बधाई

Wednesday, Jun 29, 2022 - 11:55 PM (IST)

मुंबई, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक और वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर एकत्रित हुए और महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के गिरने पर एक-दूसरे को बधाई दी।

इन नेताओं में से कई ने कहा कि फडणवीस जल्द ही राज्य की कमान संभालेंगे। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘‘आखिरकार सच्चाई की जीत हुई।’’
भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘फडणवीस हमेशा कहते थे कि वह सदन में लौटेंगे। अब, समय आ गया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे।’’
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस को मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन भी मौजूद थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising