‘मंत्रालय’ के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Wednesday, Jan 19, 2022 - 07:31 PM (IST)

मुंबई, 19 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार के सचिवालय ‘मंत्रालय’ की नई प्रशासनिक इमारत के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने कम से कम 30 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की समन्वय समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए 10 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया।”
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंत्रालय के बाहर उचित सुरक्षा ‘बंदोबस्त’ किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising