मध्य प्रदेश की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सुलझा, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 08:44 AM (IST)

मुंबई, 18 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को कई गिरफ्तारियां कीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जीआरपी ठाणे को मध्य प्रदेश पुलिस से अपहृत लड़की के बारे में विशेष जानकारी मिली थी और उसने आरोपियों का पता लगाने में मध्य प्रदेश पुलिस की मदद करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जबलपुर के एक थाने में अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अंतत: ठाणे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जीआरपी मुंबई आयुक्त ने ट्वीट करके बताया कि जिस लड़की का अपहरण किया गया था, वह इस समय मध्य प्रदेश पुलिस के पास है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

एचसीएल टेक ‘नियरशोर’ गंतव्यों पर कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करेगी

बैलाडीला की पहाड़ियों बनी ग्रामीणों की प्यास बुझाने की जगह, प्रशासन ने झाड़ा समस्या से पल्ला

थल सेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

बुद्ध पूर्णिमाः गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी घाट पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब