मोटरसाइकिलों के शोर वाले साइलेंसर हटाए गए, 100 से अधिक लोगों को दंडित किया गया

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 09:10 PM (IST)

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) मुंबई यातायात पुलिस के एक अभियान के दौरान 100 से अधिक लोगों को उनकी मोटरसाइकिल के साइलेंसर तंत्र से छेड़छाड़ और पटाखे जैसी आवाज निकालने के लिए दंडित किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिन से चल रहे अभियान में बांद्रा में बड़ी संख्या में लोगों को दंडित किया गया।

उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक साइलेंसर हटा दिए गए हैं और उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News