बांग्लादेश नौसेना प्रमुख ने नौसेना की पश्चिमी कमान का दौरा किया

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 12:32 AM (IST)

मुंबई, 27 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश नौसेना प्रमुख एडमिरल एम शाहीन इकबाल ने बुधवार को यहां भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का दौरा किया।

नौसेना की ओर से कहा गया कि एडमिरल इकबाल का, पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने स्वागत किया।

दोनों अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच संयुक्त कौशल बढ़ाने, प्रशिक्षण, आतंकवाद रोधी सहयोग तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News