महाराष्ट्र: मुंबई में क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 12:49 AM (IST)

मुंबई, दो अक्टूबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज शिप (जहाज) पर शनिवार शाम छापेमारी की, जहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री सवार थे। जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की।
अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये। किसी भी यात्री को जहाज से उतरने नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News