विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने की सगाई

Monday, Sep 13, 2021 - 02:44 PM (IST)

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोमवार को फैशन डिजाइनर महतानी से सगाई करने की घोषणा की।

‘कमांडो’ फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर महतानी के साथ तस्वीरें साझा कर सगाई की जानकारी दी। इस पोस्ट के अनुसार दोनों ने एक सितंबर को सगाई की।
अभिनेता ने दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक में दोनों चट्टान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे में यह प्रेमी जोड़ा ताज महल के सामने खड़ा है। अभिनेता (40) ने लिखा, ‘‘ कमांडो के तरीके से सगाई की। 01/09/2021।’’
महतानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन्हीं तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘उन्हें और ज्यादा इंतजार नहीं करा सकती थी। मैंने 01/09/2021 को हां कर दिया।’’
जामवाल ‘सनक’ और ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising