आरबीआई ने अप्रैल में शुद्ध रूप से 4.212 अरब डॉलर की खरीद की

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 11:58 PM (IST)

मुंबई, 16 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अप्रैल में अमेरिका डॉलर का शुद्ध लिवाल रहा। उसने हाजिर बाजार से शुद्ध रूप से 4.212 अरब डॉलर की खरीद की।

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के अनुसार आरबीआई ने हाजिर बाजार से 8.182 अरब डॉलर की खरीद की। वहीं उसने 3.97 अरब डॉलर की बिकवाली की।
बुधवार को जारी आरबीआई के जून महीने की मासिक पत्रिका से यह पता चला।

आरबीआई ने इस साल मार्च में शुद्ध रूप से 5.699 अरब डॉलर बेचे थे। उसने हाजिर बाजार से 20.25 अरब डॉलर खरीदे जबकि 25.949 अरब डॉलर बेचे।
आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से शुद्ध रूप से 68.315 अरब डॉलर खरीदे। उसने हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर खरीदे जबकि 94.164 अरब डॉलर बेचे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News