मुंबई: अवैध लॉटरी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 04:19 PM (IST)

मुंबई, 13 जून (भाषा) मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अवैध ऑनलाइन लॉटरी का पर्दाफाश होने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच टीम ने कुर्ला वेस्ट में बर्वे रोड पर स्थित एक दुकान में छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इसका मालिक अवैध लॉटरी निकाल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस लॉटरी में 15 मिनट के भीतर विजेता के नाम की घोषणा हो जाती थी और राज्य या केंद्र सरकार को कोई कर अदा नहीं किया जाता था। सभी सातों आरोपियों को नेहरू नगर पुलिस कों सौंप दिया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News