डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई को लौटाएंगे सुभाष चंद्रा

Thursday, Apr 22, 2021 - 11:46 PM (IST)

मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) जी समूह के सुभाष चंद्रा ने कहा है कि वह जल्द डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई जवाहर गोयल को लौटाएंगे।
डिश टीवी के मालिक गोयल ने 2018 में जी समूह की मदद की थी। उन्होंने डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के जरिये जी को बैंक से कर्ज जुटाने में मदद की थी।
चंद्रा ने कहा कि वह बैंक द्वारा छोड़े गए शेयर जल्द अपने भाई को लौटाएंगे। हालांकि, चंद्रा ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। बाजार में इस तरह की अटकलें थीं कि चंद्रा शेयरों को वापस नहीं लौटा पाएंगे।
फिलहाल चंद्रा निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रसारक जी समूह का प्रबंधन नहीं कर रहे हैं। जी समूह में उनकी हिस्सेदारी नवंबर, 2019 से घटकर मात्र पांच प्रतिशत रह गई है। उस समय वित्तीय संकट की वजह से चंद्रा को अपनी हिस्सेदारी बाहरी निवेशकों को बेचनी पड़ी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising