महाराष्ट्र : भाजपा महिला मोर्चा ने मुंडे के विरूद्ध प्रदर्शन शुरू किया

Friday, Jan 15, 2021 - 07:12 PM (IST)

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र भाजपा की महिला मोर्चा ने बलात्कार का आरोप झेल रहे कैबिनेट मंत्री व राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की शुक्रवार को घोषणा की।

राज्य भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख उमा खापड़े ने कहा कि मुंडे के खिलाफ लगे आरोप बहुत गंभीर हैं लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसपर चुप्पी साधे हुए हैं।

खापड़े ने कहा, ‘‘उन्हें मुंडे का इस्तीफा मांगना चाहिए था। हमने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।’’
राकांपा नेता पहले ही अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शिकायत करने वाली महिला की बहन के साथ उनके प्रेम संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं।

खापड़े ने कहा, ‘‘उन्हें समझना चाहिए कि एक महिला से विवाह और दूसरी महिला के साथ संबंध रख कर वह क्या संदेश देना चाहते हैं।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising