रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.81 प्रति डॉलर पर

Friday, Jul 31, 2020 - 02:56 PM (IST)

मुंबई, 31 जुलाई (भाषा) डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.74 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 74.68 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। इसने 74.90 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। अंत में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले सत्र में रुपया 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.81 पर आ गया।
कारोबारियों ने कहा कि कमजोर आर्थिक आंकड़ों से डॉलर कमजोर हुआ है। इससे रुपये की धारणा मजबूत हुई।
पिछली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 32.9 प्रतिशत की वार्षिक दर से गिरावट आई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising