संजय कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव बने

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 06:28 PM (IST)

मुंबई, 30 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुमार ने अजोय मेहता का स्थान लिया है। मेहता को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में यह पद सृजित किया गया है।

इससे पहले आईएएस अधिकारी कुमार आवास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। उनके पास गृह विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News