नवी मुंबई में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

Sunday, May 17, 2020 - 08:00 PM (IST)

मुंबई, 17 मई (भाषा) मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक मिनी बस और निजी बस की टक्कर में 67 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी लोग मिनी बस से गुजरात के अहमदाबाद से कर्नाटक के शिमोगा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कमराली इस्लाम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक वागीश रामचन्द्रापा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising