ब्रिटेन में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रविवार तड़के पहुंचेगा भारत

Saturday, May 09, 2020 - 11:40 PM (IST)

मुंबई, नौ मई (भाषा) कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते वाणिज्यिक हवाई यात्री सेवाओं के निलंबन के बाद ब्रिटेन में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला जत्था रविवार तड़के भारत पहुंचेगा।
एयरलाइन के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एअर इंडिया का बोइंग 777 विमान शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे लंदन से मुंबई के लिए रवाना हुआ।
उन्होंने कहा कि विमान के शनिवार-रविवार की रात लगभग 1.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड की विज्ञप्ति के अनुसार चार मई से 10 मई के दौरान मुंबई हवाईअड्डे पर भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए संचालित उड़ानों में ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों से फंसे भारतीय नागरिक उतरेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising