महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकानें खुली रहेंगी: भुजबल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 08:55 PM (IST)

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन (बंद) के दौरान राज्य में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए राशन की सभी दुकानें खुली रहेंगी।
भुजबल ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रतिबंधों के दौरान खाद्य वस्तुओं की नियमित आपूर्ति हो और लोगों को इससे संबंधित असुविधा न हो।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों को खाद्य वस्तुओं की सुगम आपूर्ति का आश्वासन दे सकता हूं। बंद के दौरान राशन की सभी दुकानें खुली रहेंगी। हम इन दुकानों के लिए अतिरिक्त अनाज की आपूर्ति भी सुनिश्चित कर रहे हैं।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।