बावरिया के बयान पर फूटा यादवों का गुस्सा, इस्तीफे की मांग

Monday, May 28, 2018 - 11:55 AM (IST)

भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के यादव समाज पर दिए गए बयान के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। बावरिया के बयान के विरोध में पूरा यादव समाज एकजुट हो गया और इसकी कड़ी निंदा की। समाज के लोगों ने बयान का विरोध जताते हुए पीसीसी के सामने बावरिया का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

यादव समाज के लोगों का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां हमें हलके में ले रही हैं। इसका परिणाम उनको आगामी चुनाव में भोगना होगा। गौरतलब है बीते हफ्ते महेश्वर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बावरिया ने कहा था कि ‘यादवों को आपस में लड़ने पर तो भगवान श्रीकृष्ण भी नहीं बचा पाए थे, आप लोग भी लड़ोगे, तो अपनी सीट नहीं बचा पाओगे।’ जिसके बाद कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत जैन सहित कई कार्यकर्ता निष्कासित कर दिए गए थे। हालांकि माफी मांगने पर सभी का निष्कासन वापस हो गया था।

 

 

rehan

Advertising