जंगली सूअर का आतंक, आठ लोगों को किया घायल

Wednesday, May 23, 2018 - 11:13 AM (IST)

रायसेन : जिले में जंगली सूअर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला ग्राम सकतपुर से है जहां सूअरों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।

एक घायल महिला के मुताबिक वह घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी एक जंगली सूअर ने वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को बचाने के लिए महिला डंडा लेकर पहुंची, तो उसने उसे भी घायल कर दिया।

 

kamal

Advertising