पति करने जा रहा था तीसरी शादी तभी हुआ कुछ ऐसा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2015 - 07:15 PM (IST)

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला अपने पति की तीसरी शादी करने के फैसले से परेशान होकर आज पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची।   पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया की उसका पति ललित चौहान शादी शुदा होते हुए उसे धोखे में रखकर उससे 2003 में दूसरी शादी की। 

 इसके तीन साल बाद 2006 में उसे पति के शादीशुदा होने पता चला। उसकी पूर्व की पत्नी से दो बच्चे भी है। इसके बावजूद वह उसके साथ रहती थी। अब वह तीसरी शादी करने जा रहा है। डीआईजी ने अपने अधीनस्थों को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News