अन्नदाता के लिए आफत बनी बारिश

Friday, Jun 01, 2018 - 04:46 PM (IST)

बैतूल : प्रदेश में किसान आंदोलन चलने से लोगों के साथ साथ किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर आज हुई बारिश ने किसानों को और दुखी कर दिया। बारिश के चलते किसान अनाज मंडी में रखा कई क्विंटल अनाज भीग गया।

तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। वहीं किसानों के लिए बारिश परेशानी लेकर आई। बैतूल कृषि उपज मंडी में शेड के पर्याप्त नहीं होने से गेहूं को बाहर रखा गया था। अचानक हुई बारिश से किसानों का गेहूं भीग गया। बारिश से बैतूल में कई जगह पेड़ गिर गए। जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

 

rehan

Advertising