गीता से पुरोहित दंपति नाराज, मदद करने से किया इनकार

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 07:36 PM (IST)

इंदौर: पाकिस्तान से आई गीता के स्वयंवर के लिए युवकों को मिलने के लिए बुलाया गया है। शुक्रवार को मुंबई और जयपुर से 2 मूक बधिर युवक गीता से मिलने इंदौर पहुंचे। इस दौरान इस मामले में गीता की मदद कर रहे पुरोहित दंपति नाराज होकर वापस लौट गए। गीता ने दंपति पर मीडिया में खबर देने का आरोप लगाया था, इसके बाद उन्होंने गीता की मदद से इनकार कर दिया। गीता मीडिया पर भी भड़क गई थी।

इसके पहले गुरुवार को गीता चार युवकों से मिली थी। गीता से शादी करने के लिए इंदौर के बाणगंगा का आंशिक बधिर सचिन पाल, टीकमगढ़ से सरकारी अफसर मूक-बधिर गुरु नामदेव, गुजरात से मूक-बधिर रितेश पटेल व माता-पिता के साथ भोपाल के दिव्यांग राजकुमार स्वर्णकार पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News