प्लास्टिक फ्री होगा वन विहार, मुख्य वन संरक्षक ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 12:31 PM (IST)

भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को प्लास्टिक मुक्त बनाने का फैसला लिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक शाहबाज अहमद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वन विहार के अंदर पॉलीथिन और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक दिलीप कुमार और वन विहार की संचालक समीता राजौरा भी मौजूद रहीं। अहमद और वन विहार प्रबंधन ने वन विहार में कार्यरत श्रमिकों को पानी पीने के लिए प्लास्टिक बोतल का प्रयोग न करने के निर्देश देते हुए जगह-जगह मटके रखवाए।

कियोस्क भी होगा प्लास्टिक फ्री
वन विहार स्थित कियोस्क में भी प्लास्टिक की प्लेटों और चम्मच की जगह प्राकृतिक सामग्री से तैयार बर्तन जैसे लकड़ी के चम्मच, दोना, पत्तल आदि में खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने की वन विहार की सफाई
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार परिसर की सफाई की। इस दौरान उन्होंने वन विहार को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के स्वच्छता अभियान में कचरे के साथ पॉलीथिन बैग, पाउच और प्लास्टिक बोतल और अन्य बिखरी हुई सामग्री को इकट्ठा किया।

से नो टू सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ लिखी हुई पहनी टी-शर्ट
वन विहार में सफाई के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘Say No To Single Use Plastic’ लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी। सभी अधिकारियों ने यह टी-शर्ट पहनकर लोगों को वन विहार को प्लास्टिक फ्री बनाने का संदेश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News