MP में गुंडाराज, लबालब भरे तालाब से निकालनी पड़ी शवयात्रा

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 06:30 PM (IST)

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में लाेग पानी से लबालब भरे तालाब से शवयात्रा निकालने पर मजबूर हाे गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जबलपुर में रेत माफियाओं ने रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद लोगों का आना जाना बंद हो गया। बदमाशों ने किसी की माैत पर भी रहम नहीं किया और ऐसे में स्थानीय निवासियों को तालाब से होकर शव ले जाना पड़ा। 

इस घटना का वीडियाे सामने अाया है , जिसमें शव के पीछे-पीछे रस्मों को निभाते हुए कई लोग चल रहे हैं। तालाब में लोगों के सीने तक पानी भरा है, लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से उन्हें पानी से होकर शव ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेत माफिया बदमाश अक्सर ऐसा करते हैं। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News