किसान आंदोलन : अब तक 10 एफआईआर दर्ज, 13 गिरफ्तार

Sunday, Jun 03, 2018 - 02:02 PM (IST)

भोपाल : प्रदेश में एक जून से शुरु हुए किसान आंदोलन के दौरान प्रशासन सतर्क नज़र आ रहा है। आंदोलन के तीन दिनों के अंदर पुलिस ने अब तक दस एफआईआर और तेरह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से छह मामले सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज हैं। वहीं अगर वायरल वीडियो की बात की जाए तो अब तक सात मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं।

देर रात पुलिस ने विनोद नाम के शख्स को वाट्सएप पर किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ मैसेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अगर खाने पीने की सामग्री की बात की जाए तो बाजार में सब्जी और दूध की उपलब्धता बनी हुई है। शनिवार तक आंदोलन का आंशिक असर ही देखा गया। किसानों ने पिछले साल की तरह दूध, सब्जियों को सड़कों पर फेंकने की जगह गांधीगीरी का रास्ता अपनाया और कई जगह अस्पतालों में मरीजों को दूध बांटा।

 

 

rehan

Advertising