जारी है गर्मी का कहर, और ज्यादा जलाएगा जून

Monday, May 28, 2018 - 06:14 PM (IST)

भोपाल : भीषण गर्मी की मार झेल रहे मध्यप्रदेश में कई शहर गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार रविवार को देश के सबसे ज़्यादा तापमान वाले शहरों में खजुराहो का पहला स्थान रहा। रविवार को खजुराहो का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में गर्मी ने इस तरह कहर बरपाया की पूरा शहर थम सा गया। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट में दूसरा स्थान शाजापुर का रहा। जहां तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और तीसरे स्थान पर ग्वालियर रहा जहां 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है की आगामी 4 या 5 दिन तापमान ऐसा ही बना रहेगा। 

दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है. हालांकि इसी बीच राहत की खबर ये है मौसम विभाग का कहना है इस बार मानसून की रफ्तार भी अच्छी है। मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

vaqar

Advertising