PICS: जब आधी रात मदहोश लड़के-लड़कियां कर रहे थे बार में डांस, कुछ ऐसा था नजारा

Monday, May 30, 2016 - 01:30 PM (IST)

इंदौर: रविवार देर रात जब पुलिस देवास नाके स्थित एक बार में जांच करने पहुंची तो वहां का नजारा देख उनके होश फख्ता हो गए। बार में लड़के-लड़कियां शराब के नशे में पूरी तरह से मदहोश होकर एक-दूसरे से लिपटकर डांस कर रहे थे। यही नहीं कम कपड़े पहनी विदेशी लड़कियां शराब परोस रही थीं। DIG के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का दल बार और पब आदि में चैकिंग के लिए निकला था। जब पुलिस का एक दल देवास नाके स्थित एक बार पर पहुंचा तो अधिकारियों को देखकर वहां भगदड़ मच गई।

शराब में चूर लड़कियां लड़कों के गले में बाहें डाल डांस में मस्त हुई पड़ी थीं। पुलिस ने जब उनको पकड़ा तो उनमें से कुछ रईसजादों ने अधिकारियों के साथ बदतमीजी भी की। इस पर पुलिस लड़कों के थप्पड़ भी जड़े। सीएसपी पवन मिश्रा ओर विजयनगर टीआई प्रशांत यादव ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ रात करीब 2 बजे दबिश दी। यहां पर बड़ी संख्या में नशे में धुत युवा मस्ती में मदहोश हुए पड़े थे। उन्होंने बताया कि लड़कियों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया है जबकि बार पर कार्रवाई करते हुए मालिक और मैनेजर को लसुड़िया थाने के हवाले किया गया है। लड़कियों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया है।

Advertising