छोटे कपड़े पहन देर रात नशे में धुत होकर इन लड़कियों ने मचाया हंगामा
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2016 - 05:16 PM (IST)

इंदौर: इंदौर में देर रात लड़कियों द्वारा नशे में धुत होकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। पब में पार्टी मनाकर लौट रहीं ये लड़कियां नशे में इतनी चूर थीं कि पुलिस को इन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर इनके घर तक छोडऩा पड़ा।
रात करीब 1 बजे पुलिस को जावरा कंपाउंड के किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक स्कॉर्पियों में चार-पांच लड़कियां एक लड़के के साथ घूम रही हैं। ये लोग नशे में धुत हैं और काफी देर से कॉलोनी में चक्कर लगा रहे हैं। इस पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा तो एमवाय के सामने से इनकी गाड़ी निकली। गाड़ी में 4 लड़कियां और एक लड़का था। चारों लड़कियां बहुत छोटी ड्रेस पहने हुए थीं, वे नशे में इतनी धुत थीं कि खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं।
सीएसपी प्रभा चौहान ने पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि हम पब में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गए थे। ये पूछने पर कि इतने छोटे कपड़े क्यों पहन रखे हैं, वे बोलीं कि पार्टी में ड्रेस कोड के कारण छोटे कपड़े पहनकर गए थे। वहीं, पुलिस ने अपनी गाड़ी से इन लड़कियों को हॉस्टल भिजवाया और संचालक को देर रात तक लड़कियों के बाहर रहने पर प्रतिबंध लगाने को कहा।