मध्यप्रदेश में तापमान 45 के पार, जारी रहेगी गर्मी की मार

Sunday, May 27, 2018 - 06:47 PM (IST)

भोपाल : राजधानी भोपाल समेत पूरे राज्य में भीषण गर्मी का कहर जारी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। पूरे दिन गर्मी से हाहाकार मचा रहा। राज्य के कई हिस्सों में लू ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। रविवार को कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण कहीं हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है तो कहीं लू का असर बना रह सकता है। राज्य में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.6 डिग्री, ग्वालियर का 24.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए हैं। दिन में सड़कों पर ट्रैफिक हल्का नज़र आ रहा है।

vaqar

Advertising