पत्नी को दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था गे पति

Thursday, Dec 10, 2015 - 08:08 AM (IST)

इंदौर: पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना जाता है लेकिन आज के समय में ये रिश्ता कमजोर होता जा रहा है। मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इंदौर में एक समलैंगिक पति द्वारा पत्नी पर दोस्तोंं के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही दहेज की भी मांग करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला उमरिया जिले की रहने वाली है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। कुछ दिन बाद विवाहिता पर उसके पति ने यह दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए और दहेज के रूप में उसे मोटी रकम भी दे। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना और दहेज की मांग के आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़ित महिला के पति और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने तक पीड़िता को उसके मायके भेज दिया गया है।

Advertising