लूट में नाकामयाब होने पर किसान को मारी गोली

Wednesday, May 30, 2018 - 06:59 PM (IST)

हरदा : प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं। ताजा मामला हरदा जिले का है जहां बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक सिंधखेड़ा गांव में किसान बद्री प्रसाद बैंक पैसे जमा कराने गया था, लेकिन हड़ताल के चलते पैसे जमा नहीं होने पर वापस लौट रहा था। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उससे पैसे से भरा बैग लूटने की कोशिश की और नाकामयाब होने पर उसे गोली मार दी। और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

 

rehan

Advertising