दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका का निधन

Saturday, Apr 30, 2016 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्णिका लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

कर्णिका का इलाज अमेरिका में भी चला। पिछले साल दिग्विजय सिंह कैंसर से पीड़ित अपनी बेटी को देखने अमेरिका भी गए थे। इसके बावजूद उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं आया था। जिसके बाद कर्णिका को देश वापस लाया गया था और सकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे कर्णिका ने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि कर्णिका के शव को अहमदाबाद ले जाया जाएगा, जहां उनका ससुराल है। आपको ये भी बताते चलें कि दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा जिनका साल 2013 में निधन हो गया था से चार बेटियां और एक बेटा है। कर्णिका चार बहनों में सबसे छोटी थीं।

Advertising