इस अभिनेता के बुलावे पर मायानगरी जा पहुंचे डांसर अंकल

Monday, Jun 04, 2018 - 11:55 AM (IST)

वायरल वीडियो में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाले डांसर अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता के बुलावे पर मायानगरी जा पहुंचे। दरअसल संजीव श्रीवास्तव को बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने मिलने के लिए मुंबई आने का आमंत्रण दिया। जिसके बाद क्या कहना मायानगरी जा पहुंचे डब्बू जी।

जानकारी के मुताबिक 'डांसर अंकल' को सुनील शेट्टी ने फोन कर बधाई दी और मुंबई आने को कहा। जिसके बाद डांसर अंकल ने मीलों दूर का सफर तय कर लिया। इससे पहले विदिशा नगर निगम ने संजीव श्रीवास्तव को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। पेशे से प्रोफेसर संजीव, विदिशा के रहने वाले हैं और भोपाल के भाभा रिसर्च संस्थान में पढ़ाते हैं।

इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह के दिल में भी अपने डांस से संजीव श्रीवास्तव घर बना चुके हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी 'डांसर अंकल' के डांस का वीडियो ट्वीट करते हुए तारीफ की थी। सीएम शिवराज ने ट्विटर पर लिखा था कि 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफ़ेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो ख़ास बात है।'

 

 

 

rehan

Advertising