पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Tuesday, May 29, 2018 - 05:22 PM (IST)

इंदौर : वार्ड नंबर 48 में नगर निगम और निजी टैंकरों से पानी बेचने की शिकायत को लेकर शहरवासी निगम के दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। निजी टैंकर माफिया और निगम के टैंकरों से बेखौफ पानी का धंधा चल रहा है। जिसके चलते आम जन को काफी परेशानी हो रही है।

पानी बेचे जाने से गुस्साए लोगों ने जोनल अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया को घेर लिया। नागेंद्र सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमोद टण्डन ने बताया कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी जल संकट रोकने में पूरी तरह से फेल हो गए है। शहर में पानी का व्यवसाय किया जा रहा है। लेकिन किसी को होश नहीं।

 

 

rehan

Advertising