फर्जी वोटर की अफवाह के लिए कांग्रेस मांगे माफी : झा

Saturday, Jun 09, 2018 - 07:23 PM (IST)

भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पत्रकारों से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लगाए फर्जी वोटर के आरोप को लेकर माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाता होने का झूठा दावा करने के लिए कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि एमपी में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली जाकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि मध्यप्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाता हैं। इस शिकायत को चुनाव आयोग ने जांच के बाद गलत बताया है।

प्रभात झा का कहना है कि कांग्रेस ने झूठी शिकायत कर पूरे देश में मध्यप्रदेश की जनता का अपमान किया है। इसलिए कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जनता को बदनाम करने का बदला मतदाता विधानसभा चुनाव में लेंगे और भाजपा को लगातार चौथी बार भारी बहुमत से प्रदेश की सत्ता में लाएंगे। इतना ही नहीं पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कांग्रेस यह करती रही है। जनता में भ्रांति पैदा करने एवं उन्हें गुमराह करने के लिए कांग्रेस ऐसा करती है। यदि आप सच्चे हो, तो तथ्य लाइये और प्रस्तुत कीजिए।

 

 

 

rehan

Advertising