क्लर्क है या फिर धनकुबेर!

Monday, Apr 04, 2016 - 07:09 PM (IST)

भोपाल : एक सरकारी क्लर्क जिसका वेतन 25 हजार रुपये से कम हो क्या वो महंगी कारें, लाखों का सोना-चांदी, करोड़ों
के मकान खरीद सकता है। यह हम आपसे पूछ रहे हैं और शायद यह प्रश्र सुनकर आपका उत्तर ना ही होगा, लेकिन जब हम 
आपको जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक क्लर्क राकेश दुबे के बारे में बताएंगे तो आप कहेंगे अच्छा ऐसा भी हो सकता है।
राकेश दुबे के जगदंबा कालोनी स्थित घर पर सोमवार तड़के लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान लोकायुक्त की
टीम को जो-जो मिला वे हैरान करने वाला था। 
 
22 हजार रुपये वेतन वाले दुबे के पास दो आलीशान घर, होंडा सिटी, आईटेन, मारुति जैसी कारें, करोड़ों का सोना-चांदी निकला। इसके अलावा करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले। बताते हैं कि दुबे का एक महीने पहले ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (जबलपुर) से पाटन ट्रांसफर हुआ था। जिसके बाद से वह मेडिकल लीव पर था।

 

Advertising