बर्बता का खौफनाक वाकया, 10 साल के लड़के को उल्टा लटकाकर पीटा

Monday, Sep 21, 2015 - 04:49 PM (IST)

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक दस साल के लड़के की दर्दनाक पिटाई की गई। चचेरे चाचा ने इस लड़को को पहले चौराहे पर पेड़ से उल्टा लटकाया फिर इसके बाद एक छोटा डंडा लेकर लड़की को पीटा। हैरानी वाली बात यह है कि बीच चौराहे पर खड़े लोग चुप-चाप इसका तमाशा देेखते रहे, कोई भी इस मासूम को छुड़ाने नहीं आया। 

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस पर लोगों ने जमकर आलोचना की। जानकारी के मुताबिक लड़का परिजनों को बिना बताए स्कूल से गायब हो गया था। इस बात से ही उसका चाचा बृजेश यादव नाराज हो गया।

इसकी सजा देने के लिए बृजेश ने बच्चे को पकड़कर उल्टा लटका दिया और जमकर पिटाई की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई, शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई करेंगे।   

Advertising