इतना भयानक हुआ ब्लास्ट कि दंपत्ति के उड़े चीथड़े

Saturday, Sep 19, 2015 - 03:19 PM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पीपलवा गांव में एक मकान में स्टोव फटने से एक दंपति की मौत हो गई है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि दंपति के चीथड़े उड़ गए। युवक का सिर करीब 15 फीट दूर पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्टोप फटने से हुआ है। 

हादसे के बाद नीमच कलेक्टर नंदकुमारन ने कहा कि हम मामले में नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ब्लास्ट की तीव्रता को देखते हुए कहा कि मकान में विस्फोटक सामग्री रखे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच के लिए बीडीएस और एसएसएल की टीम रवाना हो गई है। दल में 15 लोग शामिल हैं।

मृतक उदयलाल अपनी पत्नी नर्मदा बाई के साथ इस मकान में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उदय ससुराल में ही रह रहा था। रात करीब 1 बजे हम गहरी नींद थे कि अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो ब्लास्ट उदय के मकान में हुआ था। 

ब्लास्ट के बाद उदय का सिर घर से करीब 15 फीट दूर बाहर पड़ा मिला। वहीं शेष अंग हवा में उछलते हुए आसपास बिखर गए।

Advertising