डेढ़ करोड़ मतदाता ने आधार को वोटर आई.डी. से लिंक करवाया

Saturday, Jul 25, 2015 - 07:56 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में मतदाताओं के आधार नबर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाने के अभियान में अब तक लगभग 1.5 करोड़ मतदाता ने भाग लेकर वोटर आई.डी. को आधार से लिंक करवाया है। प्रदेश में 4 करोड़ 89 लाख मतदाता में से 3 करोड़ 95 लाख मतदाता के पास आधार नबर है। यह जानकारी सभी जिला कलेक्टर के साथ मुय निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दी गयी। कान्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह भी मौजूद थी। 

सिंह ने सभी कलेक्टर को मतदाताओं के आधार नबर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाने के अभियान में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले यह अभियान 15 अगस्त तक चलना था। अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसे बढ़ाकर 30 सितबर कर दिया गया है। निर्धारित अवधि तक शेष रह गये 2 करोड़ 45 लाख मतदाता के आधार नबर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाना है। सभी जिलों को इस कार्य को प्राथमिकता देनी होगी।  
 
उन्होंने बताया कि जिलों को पूर्व में भी शून्य आधार फीङ्क्षडग वाले मतदान-केन्द्र की सूची भेजकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसके बावजूद अभी भी 9,485 मतदान-केन्द्र में शून्य आधार फीडिग प्रदर्शित हो रही है, जबकि एक से 10 आधार फीडिग वाले मतदान-केन्द्र की संया 12 हजार 222 है। कान्फ्रेंसिंग में निर्देश दिये गये कि शून्य आधार फीडिग वाले मतदान-केन्द्रों में आधार फीडिग का कार्य तत्काल पूरा करवाया जाये। जिन मतदान-केन्द्रों के आधार नबर जिला कार्यालय में उपलध नहीं हैं, उनके बीएलओ/सुपरवाइजर को निर्देशित किया जाये कि शून्य आधार फीडिग वाले मतदान-केन्द्र के आधार नबर अविलब उपलध करवायें। 
Advertising